पांचवे दिन भी संकट बरकार ..देशभर में हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल
इंडिगो की 800 से अधिक उड़ानें रद्द, सांसत में यात्री
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी घरेलू विमान सेवा प्रदाता इंडिगो का संकट पांचवे दिन भी बना रहा। शनिवार को एअरलाइन की 800 से अधिक उड़ानें रद्द हुई। इससे देशभर में हजारों यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। संकट के समय में विमानन कंपनियों की ओर दे किराये में अनाप-शनाप वृद्वि को देखते हुए सरकार ने दूरी के हिसाब से हवाई किराये की अधिकतम सीमा भी तय कर दी है। सभी कंपनियों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। कंपनियां 500 किलोमीटर के लिए 7,500 रूपये से अधिक किराया नहीं वसूल सकेंगी। यह सीमा सभी प्रकार की बुकिंग पर लागू होगी, चाहे खरीदारी सीधे एयरलाइन की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की गयी हो या विभिन्न ऑनलाइन ट्रैवल एजेन्टों के प्लेटफार्मों के माध्यम से।
वहीं, सरकार ने इंडिगो को उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को रविवार रात तक पूरा किराया और 48 घंटों के भीतर उनके सामान वापस करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि अकेले चार प्रमुख शहरो दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद हवाई अड्डों पर ही इंडिगो की 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं। सबसे ज्यादा बंगलूरू में 124, मुुबई में 109, दिल्ली में 106 और हैदराबाद में 69 उड़ानें शामिल हैं। इंडिगो संकट से देशभर में उड़ाों का संचालन प्रभावित हुआ है। हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का महौल है। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
मनमानी पर अंकुश:सरकर ने तय की किराये की सीमा-500 किलोमीटर के लिए 7,500 रूपये ही वसूल सकेंगी विमानन कंपनियां। आज रात तक यात्रियों को रिफंड व 48 घंटे में सामान सौंपे इंडिगो
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सीधी उडानों पर हवाई किराये की सीमा तय की
दूरी हवाई किराया
500 किलोमीटर 7,500 रूपये
500-1,000 किलोमीटर 12,000 रूपये
1,000-1500किलोमीटर 15,000 रूपये
1,500किलोमीटर से अधिक 18,000रूपये
पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी..इंडिगो के सीईओ को मिला नोटिस
इंडिगो संकट पर पीएम नरेन्द्र मोदी की नजर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पीएम को हालात की जानकारी दी है। पीएमओं इंडिगो के सीइओ पीटर एल्बर्स से भी सीधे संपर्क में है। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को एल्बर्स के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, एल्बर्स ने हालात सामान्य करने के लिए सरकार से करीब दस दिनों की मोहलत मांगी है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के सीईओ एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर उड़ानों में व्यवधानों के लिए 24 घंटे के भीतर जबाब मांगा है। नोटिस के मुताबिक, प्रबंधन में खामियां जाहिर हैं। एल्बर्स कर्तव्य पालन में विफल रहे हैं।
बेबस यात्रियों का फूट रहा गुस्सा हवाई अड्डों पर मारपीट की नौबत
उड़ानें रद्द होने से घंटों इन्तजार ने बड़ाया यात्रियों का आक्रोश
भारतीय किसान मोर्चो पार्टी समाचार
नई दिल्ली। इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला जारी होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है। देशभर में हवाई अड्डों पर शनिवार को भी अफरा-तफरा का महौल रहा। एअरलाइन कर्मचारियों और यात्रियों के बीच बहस और लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में महाराष्ट्र के एक हवाई अड्डे पर यात्रियों और स्टाफ के बीच बहस होते दिखाई दे रहा है। एक विदेशी महिला उड़ान रद्द होने से परेशान होकर काउन्टर पर चढ़ गयी और स्टाफ पर नाराजगी जताती रहीं। छत्तीसगढ़ के रायपुर हवाई अड्डे पर भी उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। उड़ान से कुछ देर पहले ही अचानक मैसेज भेजकर फ्लाइट रद्द किये जाने की सूचना देने पर नाराज यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। उड़ान से कुछ देर पहले ही अचानक मैसेज भेजकर फ्लाइट रद्द किये जाने की सूचना देने पर नाराज यात्रियों की एअरलाइन के काउन्टर पर मौजूद कर्मचारियों से तीखी झड़प हुई। यात्रियों का कहना था कि न तो वैकल्पिक फ्लाइट दी गयी, न ही रहने के लिए कोई जिनको व्यवस्था की गयी है। कई यात्री ऐसे थे जिन्हें दिल्ली, मुंबई, इन्दौर और हैदराबाद जाना था। सभी यात्री परेशान और हताश दिखे। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद इंडिगो प्रंबधन की ओर से कोई स्पष्ट जबाब नहीं मिल रहा।
मुंबई में भड़की विदेशी महिलाा, काउंटर पर चढ़कर किया हंगामा
मुंबई एयरपोर्ट के वायरल वीडियो में उड़ानें रद्द होने से आक्रोशित अफ्रीकी मूल की महिला इंडिगो के काउन्टर पर चढ़कर हंगामा कर रही है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थिति परेशान करने वाली रही। सुबह से ही टर्मिनल पर लंबी-लंबी कतारें लग गयी और एयरपोर्ट पर घमासान मच गया। यात्री 10 से 12 घंटे तक इन्तजार करते रहे। जब यात्रियों को संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उनका गुस्सा एयरलाइन कर्मियों पर फूट पड़ा। उनकी कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।
दुश्वारी: राजधानी और तेजस में वेंटिंग लिस्ट 100पार
नई दिल्ली। इंडिगो की उड़ानों के पिछले पांच दिनों से जारी रद्दीकरण और देरी ने यात्रियों की पूरी यात्रा योजना को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हवाई सफर लगभग ठप होने के बाद यात्रियों का बड़ा हिस्सा रेल मार्ग पर आ गया है। नतीजन, दिल्ली से निकलने वाली लगभग हर बड़ी ट्रेन में टिकट की मांग अचानक कई गुना बढ़ गयी है। यहां तक कि राजधानी और प्रीमियम ट्रेनों में टिकटों की वेटिंग लिस्ट की संख्या अब 100 के पार पहुंच गयी है। आम दिनों में इन ट्रेनों में चार दिन के बाद के टिकट मिल रहे हैं।
दिल्ली से कहीं जाने के लिए ट्रेनों में आसानी से नहीं मिल रही सीट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई के लिए तेजस के थर्ड एसी के टिकट का वेंटिग लिस्ट 119 पर है। फर्स्ट क्साल में बुकिंग की अनुमति नहीं है, क्योंकि वेटिंग का भी टिकट नहीं है। दिल्ली से कोलकाता के लिए राजधानी में थर्ड एसी में 68 वेटिंग लिस्ट है, जबकि अहमदाबाद के लिए 100 की वेंटिंग लिस्ट है। फर्स्ट एसी में यहाँ भी टिकट नहीं है। गरीब रथ में वेटिंग लिस्ट 80 पर पहुंच गया है। दिल्ली से जम्मू के लिए वंदे भारत में 113 की वेटिंग है, जबकि हैदराबाद के लिए 50 है और चेन्नई के लिए 106 के पार पहुंच गयी है।





